- Hindi News
- पार्षद के लिए 18 अध्यक्ष के लिए 6 फॉर्म लिए
पार्षद के लिए 18 अध्यक्ष के लिए 6 फॉर्म लिए
डौंडीलोहारा|नगर पंचायतआम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत तीसरे दिन शुक्रवार को एक भी नामांकन किसी भी अभ्यर्थी ने जमा नहीं किया। वहीं 18 लोगों ने पार्षद अध्यक्ष के लिए 6 लोगों ने फार्म लिए। अध्यक्ष के लिए फार्म लेने वालों में देवेंद्र जायसवाल, तिलकराम यादव, कुंवर सिंग जोशी, अनिल जैन, गौकरण सिन्हा पुनेश्वर देवांगन शामिल हैं। नगर में अब तक किसी भी पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि जानकारों का मानना है कि जितनी जल्दी प्रत्याशियों की सूची जारी होगी प्रत्याशियों के लिए उतना ही अच्छा होगा। क्योंकि समय अब काफी कम बचा है। वहीं प्रत्याशियों के चयन के बाद ही असली चुनावी माहौल, प्रचार, प्रसार जनसंपर्क आदि देखने को मिलेगा। ज्ञात हो कि डौंडीलोहरा की विधायक अनिला भेंडिया की पसंद पर ही मुहर लगाने की तैयारी की जा रही है। भेंडिया की जवाबदारी होगी कि वह नगर पंचायत की सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो। वैसे आने वाले समय में ही पता लगेगा।