- Hindi News
- सीईओ ने पंचायत सचिवों को दिए सफाई के निर्देश
सीईओ ने पंचायत सचिवों को दिए सफाई के निर्देश
स्वच्छभारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांवों में सार्वजनिक स्थलों, पेयजल स्रोतों एवं तालाबों की नियमित सफाई के निर्देश पंचायत सचिवों को जनपद सीईओ पीअार साहू ने शुक्रवार को हुई मासिक समीक्षा बैठक में दिए।
श्री साहू ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव के प्रत्येक गलियों की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शाला भवनों एवं गांव के आस-पास स्थित खाद गड्ढों को पंचायत राज्य अधिनियम के प्रावधानों के तहत व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायत भर्रीटोला 36 के सचिव को भर्रीटोला से घोटिया पहुंच मार्ग में व्याप्त गंदगी को तीन दिन के भीतर हटाने कहा गया। चिखली से साल्हे पहुंच मार्ग में भी सड़क के दोनों ओर शौच पर प्रतिबंध लगाने एवं साफ-सुथरा रखने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए।
पंचायत सचिवों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रतिमाह अभियान चलाकर पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्र, गलियों के साथ-साथ प्रत्येक चौक-चौराहों की सफाई पर नियमित ध्यान देने की समझाइश दी गई। विकासखंड के 10 चयनित आर्दश ग्रामों में ग्राम पंचायतों को मूलभूत की राशि एवं 13 वें वित्त से प्राप्त आवंटन का अधिकारिक उपयोग गांव को साफ-सुथरा रखने पर व्यय करने कहा गया।