शिक्षाकर्मियों ने सौंपा मांग पत्र
छगशिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने बताया कि शुक्रवार को जिले के पांचों विकासखंडों बालोद, गुरूर, डौंडी, डौंडीलोहारा गुंडरदेही में संघ के ब्लॉक प्रतिनिधि अपनी मांगों पर अनुविभागीय अधिकारी से मुलाकात की। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, पंचायत मंत्री अजाक विभाग मंत्री, सामान्य प्रशासन मंत्री मुख्य सचिव तथा समस्त विभागीय सचिव एवं पंचायत, शिक्षा, वित्त संचालकों के नाम ज्ञापन सौंपे। प्रांतीय निर्देश अनुसार 9 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। परंतु आचार संहिता के कारण कलेक्टर द्वारा धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के कारण प्रस्तावित धरना स्थगित कर मांगों पर पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
शिक्षाकर्मियों ने शिक्षाकर्मी का शासकीय शिक्षक के पद पर संविलयन, परीविक्षावधि पूर्ण होते ही शासकीय शिक्षकों के समतुल्य पुनरीक्षित वेतनमान भत्ते देने, 14 नवंबर को रद्द किए गए क्रमोन्नति को पूर्ववत रखने समयमान वेतनमान के आधार पर शिक्षक समतुल्य वेतनमान, पात्र शिक्षाकर्मियों को पदोन्नति उन्नति को उच्च संवर्ग का वेतनमान प्रदान करने, आवास, चिकित्सा गतिरोध आदिवासी क्षेत्र का विशेष भत्ता देने 8 वर्ष से अधिक प्रत्येक 1 वर्ष की सेवावधि पर 1 वार्षिक वेतन वृद्धि देने, पूर्व वर्तमान पद पर सेवा को कुल सेवावधि मानकर पुनरीक्षित वेतन मान, समय प्राप्ति पर अंशदायी पेंशन कटौती, केबिनेट निर्णय के अनुसार प्रधानपाठक प्राचार्य के पदों पर शिक्षाकर्मियों की पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति में बीएड डीएड टेट की अनिवार्यता समाप्त चतुर्थ वर्ग में भी अनुकंपा नियुक्ति देने शासकीय शिक्षकों की तरह शिक्षाकर्मियों की खुली स्थानांतरण नीति, शिक्षाकर्मियों को निर्माण, वित्तीय शाला प्रभार देने, मात्र शाला प्रमुख के हस्ताक्षरयुक्त उपस्थित पत्रक से वेतन भुगतान, शिक्षाकर्मी वर्ग 01 व्यायाम 02 शिक्षक की पदोन्नति का प्रावधान कामर्स एवं कला स्नातकों को भूगोल राजनीति के अलावा अन्य विषय पर भी पदोन्नति दी जाए, स्वयं के खर्च से बीएड, डीएड, बीटीआई प्रशिक्षितों को अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ गैर उपभोक्ता मद से जिला कोषालय द्वारा प्रत्येक माह वेतन भुगतान आदि मांगें रखी है।