सम्मेलन में शामिल हुए
डौंडीलोहारा|भाजपा मंडलअध्यक्ष दीपचंद भंसाली के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रायपुर के साइंस कालेज मैदान पर 12 दिसंबर को सदस्यता महाभियान सम्मेलन में शामिल होने रवाना हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस अभियान में शामिल होंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दीपचंद भंसाली ने बताया कि प्रदेशस्तरीय सदस्यता महाभियान में डौंडीलोहारा मंडल के शक्ति केंद्रों से कार्यकर्ता शामिल हुए।