- Hindi News
- मूलभूत सुविधाओं के लिए आज नगर बंद का आह्वान
मूलभूत सुविधाओं के लिए आज नगर बंद का आह्वान
डौंडीलोहारा|मूलभूत सुविधाओंकी मांग नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में नगर संघर्ष समिति ने 15 दिसंबर को नगर बंद का आह्वान किया है। समिति के सदस्य संजीव वैष्णव अनिल चोपड़ा ने बताया कि मुख्य सड़क की मरम्मत, अस्पताल में महिला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति, धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज वसूली करने, तहसील परिसर स्थित नवनिर्मित पानी टंकी की जांच, खरखरा से डौंडीलोहारा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर साप्ताहिक बाजार के दिन नगर बंद का ऐलान किया गया है।