- Hindi News
- जनपद पंचायत के सामने सचिवों ने किया विरोध प्रदर्शन
जनपद पंचायत के सामने सचिवों ने किया विरोध प्रदर्शन
डौंडी/डौंडीलोहारा|डौंडी ब्लॉकके पंचायत सचिव जनपद पंचायत के पास हड़ताल पर बैठ गए हैं। ब्लाक सचिव संघ के अध्यक्ष गिरधारी लाल आर्य ने कहा कि 1 दिसंबर 2014 को राजधानी में रैली निकालकर शासन को पांच सूत्री मांग पूरा करने के लिए अल्टीमेटम दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई विचार नहीं किया। धरना स्थल पर संघ के चंद्रिका रावटे, सुनीता तारम, केवलसिंह नेताम, शेाभित राम हिरवानी, उमेंद सिंह गायकवाड, ईश्वर सिंह नेताम, गाेविंद राम नुचार्य, अनिल कुमार, शंकर लाल साहू आदि मौजूद थे। डौंडीलोहारा जनपद क्षेत्र के सचिवों ने जनपद कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन िकया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष चुनुराम सिन्हा, सचिव मेनन सिंह अटल आदि मौजूद थे।