- Hindi News
- डौंडी ब्लॉक में प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से
डौंडी ब्लॉक में प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से
डौंडी|ब्लॉक केसभी शासकीय अशासकीय हाईस्कूल में अध्ययनरत एसटी, एससी एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को ट्राइबल विभाग से प्रीमेट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता है। शिक्षा सत्र 2014-15 में प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृत विवरण की कार्रवाई बेवसाइट www.escholarship.cg.nic.in पर शुरू हो चुकी है। बीईओ ठाकुर आएस राठौर ने बताया कि विद्यार्थी पंजीयन के लिए संस्थाओं का प्रस्ताव लॉक करने विभाग ने तारीख निर्धारित की है। आनलाइन आवेदन 14 फरवरी से, प्रप्रोजल लॉक करने 17 फरवरी, सनेक्शन आर्डर लॉक करने जिले को भेजने करने 20 फरवरी, भरे गए फॉर्म में कुछ कमियों की वजह से जिला से संस्था को आवेदन 26 फरवरी तक वापस किया जाएगा। 28 फरवरी को जिले से राज्य को भुगतान के लिए भेजे जाएंगे।