- Hindi News
- स्कूल में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा
स्कूल में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा
डौंडीलोहारा|प्रगति हाईस्कूलमें वार्षिकात्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद विक्रम उसेंडी ने सांसद निधि से इस स्कूल में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए 2100 रुपए प्रदान किया। जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन कुमेटी सुगनचंद जैन ने 500-500 रुपए छात्रों को देकर प्रोत्साहित किया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने की। इस मौके पर प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विशेष अतिथि अध्यक्ष फूलचंद जैन, हस्तीमल सांखला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहन निषाद थे। संचालन शिक्षिका सुमन देवांगन, उषा किरण छेदाम, बीएस यादव ने किया।