- Hindi News
- हाईस्कूल में हुई भाषण प्रतियोगिता कुमारी देवांगन लिलेश्वरी प्रथम
हाईस्कूल में हुई भाषण प्रतियोगिता कुमारी देवांगन लिलेश्वरी प्रथम
डौंडीलोहारा|राष्ट्रीय कुष्ठपखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को शासकीय हाईस्कूल देवरी में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता रखी। प्रथम कुमारी देवांगन, द्वितीय गायत्री साहू, तृतीय अरूण कुमार रहे। खेरथाबाजार हाईस्कूल में प्रथम लिलेश्वरी, द्वितीय देवेंद्र कुमार, तृतीय लारेंद्र कुमार रहे। विभाग ने विजेता प्रथम, द्वितीय तृतीय को क्रमश: 400, 300 200 रुपए से पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राचार्य एमएस मानकर, एनआर गंगबोइर, एनडी वैष्णव, के रावटे, एएस साहू, डीके रावटे, दीपेश साहू आदि मौजूद थे।