पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों की कमी, एक कमरे में पढ़ रही तीन कक्षाओं की छात्राएं

शिक्षकों की कमी, एक कमरे में पढ़ रही तीन कक्षाओं की छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलमुख्यालय के शासकीय कन्या प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की कमी होने के कारण तीन कक्षाओं के बच्चों को एक कमरे में बिठाकर एक साल से पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को शिक्षा का कितना लाभ मिल रहा होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। नगर में सीईओ, बीईओ और सीएमओ निवास करते हैं। वहां के स्कूलों की स्थिति इस हाल में है तो पहुंचविहीन ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था कैसी होगी।

आदिम जाति कल्याण विभाग से संचालित इस स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग के लिए नगर पंचायत कार्यालय में तीन बार सूचना दी जा चुकी है। लेकिन आज तक स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। वर्तमान में इस स्कूल में पंकज ठाकुर और वीणा साहू पदस्थ हैं। शिक्षकों ने बताया कि कन्या प्राइमरी स्कूल में कक्षा पहली में 14, दूसरी में 12, तीसरी में 26, चौथी में 19, और पांचवीं में 19 छात्राएं अध्ययनरत हैं।

मध्यान्हभोजन के लिए एल्युमिनियम की थाली : शिक्षकपंकज ठाकुर ने बताया कि विद्यालय संचालन के लिए पहली, दूसरी, चौथी और कक्षा तीसरी पांचवीं की क्लास एक साथ एक कमरे में ले रहे हैं। एक शिक्षक की नियुक्ति और हो जाती है तो स्कूल चलाने में आसान होता। इस स्कूल में बच्चों को जिस थाली में भोजन परोसा जाता है वह कई साल पुरानी एल्युमिनियम की है।

^पुरानी दर्ज संख्या के आधार पर दो शिक्षकों की नियुक्ति हुई होगी। चूंकि इस सत्र से छात्रों की दर्ज संख्या आप 90 बता रहे हैं तो कही से शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी।\\\'\\\' ठाकुरआरएस राठौर, बीईओडौंडी

कन्या प्राइमरी स्कूल में एक ही क्लास में बैठकर पढ़ रही छात्राएं।