फोटो : भास्कर
फोटो : भास्कर
बालोद|अंचल में रविवार को 20 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश थमने के बाद उमस गर्मी से लाेग परेशान हो गए थे। सुबह से दोपहर तक चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर के बाद तेज धूप छांव का सिलसिला चला। शाम चार बजे काले बादल छाने लगे 20 मिनट तक बारिश हुई। देर शाम तक छुटपुट बारिश होती रही। जिससे मौसम में उमस के साथ ठंडक गई। जिले में अब तक 1093 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बालोद तहसील में 1122 मिमी, गुरूर में 1315, गुंडरदेही में 908, डौंडी में 1196 और डौंडीलोहारा में 926 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है।
बारिश हुई, गर्मी उमस से मिली राहत