- Hindi News
- 6 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का तबादला
6 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का तबादला
बालोद|जिले केकई थाना प्रभारियों को स्थानांतरण हुआ है। जिले के एसपी एएम जूरी ने 6 निरीक्षक 3 उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक प्रदीप कुमार पाठक को अर्जुन्दा से डौंडीलोहारा थाना स्थानांतरित किया गया। इसी तरह बीएम पैकरा पुलिस लाइन बालोद से गुरूर थाना, वीपी शुक्ला गुरूर थाना से देवरी, एनपी चंद्राकर डौंडीलाेहारा से सुरेगांव, धर्मराज पांडे प्रभारी नियंत्रण कक्ष से रनचिरई थाना, बीआर नाग रनचिरई से अर्जुन्दा थाना स्थानांतरित किए गए है। तीन उपनिरीक्षक बालाराम साहू को बालोद से राजहरा थाना, केसी डे को रिफ्रेसर कोर्स प्रभारी से अजाक थाना, प्रमोद रूसिया को प्रभारी रिफ्रेसर कोर्स बालोद में पदस्थ किया गया।