पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्‌ढों के कारण सड़क पर चलना हुआ मुश्किल पीडब्ल्यूडी का ध्यान नहीं

गड्‌ढों के कारण सड़क पर चलना हुआ मुश्किल पीडब्ल्यूडी का ध्यान नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलमुख्यालय डौंडी को ग्रामीण अंचल से जोड़ने वाली सडकें खस्ताहाल है। इस पर वाहन चलाना तो दूर साइकिल से भी सफर करना सुरक्षित नहीं है। क्षेत्र के लोग सड़कों का डामरीकरण करने के लिए बरसात के पूर्व कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन पीडब्ल्यूडी ध्यान नहीं दे रहा है।

नगर पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष मदन जैन, नागरिक लाल चंद संचेती, गिरीश सोनी, जनपद सदस्य रेवा रावटे, अनिल सुथार, सरंपच बनवाली चिराम ने कहा कि राजनांदगांव से अंतागढ़ मार्ग कच्चे तक एसीयन डेप्लपमेन्ट बैंक में चले जाने की बात पीडब्लूडी के अफसर पिछले 2 साल से कर रहे हैं। इस सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका है। डौंडी से भर्रीटोला, घोटिया, डौंडी से सुरडोंगर, आमाडुला डौंडी से कोटांगाव पहुंच सड़क भी खराब है। प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत डौंडी से अकोला, डौंडी से कोपेडेरा, मुख्यमार्ग से खैरवाही डौंडी मुख्य सडक से कामता, पिच्चेटोला से चिहरो सड़क का भी बुरा हाल है। नागरिकों ने इन सडकों की मरम्मत जल्द करने की मांग पीडब्ल्यूडी और पीएमजेएसवाई से की है।

सड़क पर गड्‌ढों के कारण राहगीरों को आने-जाने में हो रही है परेशानी।