पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुल का डायवर्सन बहने से 5 किमी घूमकर जाना पड़ रहा ग्रामीणों को

पुल का डायवर्सन बहने से 5 किमी घूमकर जाना पड़ रहा ग्रामीणों को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलस्कूल चौक से कामता पहुंच मार्ग पर ग्राम औराटोला नाला में निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बारिश के पानी में बह गया। इससे आसपास के ग्रामीणों को 1 किमी दूरी के बजाए 5 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आंवराटोला नाला पर शीघ्र ही डायवर्सन बनाने की मांग की है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लांग स्पान पुलिया निर्माण मई में शुरू हुआ था। मुख्य मार्ग को निर्माण के लिए खोदने पर आवाजाही के लिए बगल से परिवर्तित मार्ग का निर्माण किया गया था। लेकिन क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण डायवर्सन कट गया है। इससे ग्राम आंवराटोला और डौंडी के लोगों को मॉडल स्कूल चौक से 5 किलोमीटर घूमकर कामता जाना पड़ रहा है। जबकि औराटोला से कामता की दूरी महज एक किलोमीटर है। कामता के ग्रामीणों को भी डौंडी आने के लिए 5 किमी का सफर करना पड़ रहा है। नाले के पास रपटा पर कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्राम कामता के सरपंच धनसिंह नायक, शिक्षक चेतन लाल ठाकुर, मोहन लाल तारम, व्यवसायी भुनेश्वर सिंह, लेखराम, सोनू उर्वसा ने शीघ्र ही नाले पर डायवर्सन बनाने की मांग की है।

ग्राम औराटोला नाला में निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बारिश में बह गया है, इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।