अध्यक्ष बनने 7 लोगों ने लिया फॉर्म
डौंडीलोहारा|नगर पंचायतअध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को 7 लोगों ने फॉर्म खरीदे। इसमें पूनम चंद जैन, विजय पारख, निगेंद्र सिंग ठाकुर, प्रेमचंद भंसाली, दीपचंद भंसाली, अवध कौमार्य भुजबल देशमुख शामिल हैं। वहीं विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के 28 लोगों ने फॉर्म लिया। रिटर्निंग ऑफिसर एसआर ठाकुर ने बताया कि अभी तक किसी ने फॉर्म जमा नहीं किया है।
डौंडीलोहारा। नामांकन फॉर्म लेता एक अभ्यर्थी।