पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार से एक सदस्य को मिलेगी नौकरी : कलेक्टर

परिवार से एक सदस्य को मिलेगी नौकरी : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अवारी के ग्रामीणों ने कलेक्टर से की नौकरी दिलाने की मांग

{कलेक्टर ने परियोजना का विरोध करने की ग्रामीणों को दी सलाह

भास्करन्यूज|डौंडी

कलेक्टरनरेन्द्र शुक्ल और दुर्ग आईजी प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार को दल्लीराजरा रावघाट रेल लाइन निर्माण में ग्राम अवारी के पास जमीन के बदले नौकरी की मांग कर रहे किसान से मुलाकात कर परियोजना में सहयोग करने का आग्रह किया। इससे पूर्व अफसरों ने क्षेत्र का दौरा कर जानकारी ली। बाद में यहां रेस्ट हाउस में आईजी श्री गुप्ता और कलेक्टर श्री शुक्ल ने अफसरों की बैठक ली। चार घंटे तक चली बैठक में सशस्त्र सीमा बल कपंनी के लिए बैरक बनाने के लिए पेड कटिंग की जानकारी ली। बताया गया कि मलकुंवर से मरकाटोला तक 48 ब्रिज है। जिसमें 45 पूर्ण हो चुके हैं। एक का काम जारी है। 2 पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम गुदुम में स्टेशन बिल्डिंग कर्मचारी अवास का कार्य 70 प्रतिशत हो चुका है।

रेलवे के अफसरों ने बताया कि मार्च 2015 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अभी 5 किलोमीटर पर पटरी बिछाने के लिए मटेरियल पहुंच चुका है। 15 दिन में 10 किलोमीटर तक यह काम हो जाएगा। बैठक में एसपी एमएम जुरी, कांकेर एसपी वीके दास, सशस्त्र सीमा बल के कमाडेंट बीएस जायसवाल, बीएसीपी के दयानंदन साह, डीएफओ भानुप्रतापुर श्री कंवर, रेलवे विकास निगम रायपुर के सीपीएम अजय सिंह, डीजीएम बीजी पाटिल, जीपी लखानी, रेलवे के एजीएम आनंद सिंह, सेक्सन इंजीनियर महेश अग्रवाल, निर्माण एजेंसी एमएमएस नागपुर के वाईस प्रसीडेंट श्री निमोडे, जीएम सुभाष कुकेकर मौजूद थे।

कलेक्टर शुक्ल ने अवारी के किसान देवन्तीन बाई और भली राम कोमर्रा से चर्चा करते कहा कि एक परिवार से एक ही सदस्य को नौकरी मिलेगी। क्योंकि संयुक्त खाता की जमीन है। इसलिए सभी को नौकरी नहीं मिल सकती। नियमानुसार कार्रवाई होगी। वे लालच में आए परियोजना का विरोध करें। आपके ऊपर दबाव नहीं बना रहे हैं। न्याय की बात कह रहे हैं। आईजी श्री गुप्ता ने किसानों से कहा कि परियोजना में रोडा नहीं बने और दूसरे की बहकावे में आए। वर्ष 2007-08 में जमीन देने वाले 87 किसानों का मामला आज भी अधर में है। इस संबंध में किसान राधे श्याम सिन्हा, मनराखन यादव ने कलेक्टर को अवगत कराना चाहा। लेकिन श्री शुक्ल प्रक्रिया में है कह कर आगे चले गए और रेस्ट हाउस में केवल तीन किसानों से चर्चा करने