खरखरा नहर में मिला अज्ञात शव
डौंडीलोहारा|सोमवार शामकरीब 7 बजे खरखरा नहर में अज्ञात शव बहते हुए संबलपुर के पास झाड़ियों में अटक गया। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर में चोट के निशान है। पुलिस पहली नजर में हत्या का मामला मान रही है।