पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवार से टकराई बाइक 1 की मौत, दूसरा घायल

दीवार से टकराई बाइक 1 की मौत, दूसरा घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|ब्लाॅक मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम उरेटा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाइक चालक पंचराम पटेल (43) व संतुराम साहू (25) संबलपुर निवासी खोलझर मंडई से अपने गांव लौट रहे थे कि उरेटा मुख्य मार्ग में मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गोड़वाना भवन की दीवार से जा टकराई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। चालक पंचराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। संतुराम साहू को गंभीर चोंटे आई है। उसे शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...