पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नृत्य नाटिका में स्कूूली बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

नृत्य नाटिका में स्कूूली बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष खिलेन्द्र भुआर्य व विशिष्ट अतिथि बीईओ डौंडी आरआर ठाकुर, एजुकेशन बोर्ड के डायरेक्टर चेरियन मैथ्यू, रेव ओपी पॉल्यूस, सिस्टर सारम्या, बीके लीला व सिस्टर जौली एएम थे।

प्राचार्य सीमा बरेठीया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालयीन गतिविधियों से पालकों को अवगत कराया। उत्सव में भाईचारा और एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भारत में वर्ष 2016 में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व को 12 महीनों में बांट कर प्रस्तुत किया। नर्सरी के छात्रों ने अपने पिता के प्रति अपने प्रेम को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। पर्यावरण के घटकों, मिट्टी, जल, हवा, पेड़ के संरक्षण का संदेश देते हुए नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

डौंडी। सेंथ शामस स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुित देते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...