शैक्षणिक भ्रमण: नंदनवन में बच्चों ने देखा जंगली पशु
गुरुवार को आनंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रायपुर नंदन वन का शैक्षणिक भ्रमण किया। नंदनवन में बच्चों ने जंगली जानवर देखा। शिक्षक संदीप नायक, टोनू सत्यन ने जानवरों के रहन सहन की जानकारी दी। विज्ञान भवन का भ्रमण कर बच्चों ने विज्ञान के अविष्कारों को जाना व समझा।
जलसंरक्षण पवन चक्की, सौर उर्जा यंत्र, गुरुत्वाकर्षण के नियम आदि के बारे में समझा। भिलाई स्टील प्लांट का माडल व ब्लास्ट फर्नेस का माडल देखा। बिस्कुट कारखाना देखने सड्डू गांव पहुंचे बच्चों व शिक्षकों को कारखाने के मैनेजर नवीन सिंह ने बिस्कुट बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। शैक्षणिक भ्रमण में प्राचार्य डी जैन, एन साहू का सहयोग रही।