- Hindi News
- ब्लॉक के स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कल
ब्लॉक के स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कल
डौंडी|शांति कुंजहरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 20 सितंबर को डौंडी ब्लॉक के स्कूलों में होगी। इस साल परीक्षा में 5200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा डौंडी प्रभारी डॉ. सीएल साहू, पीएल सोनवानी बीएल वैष्णव ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में चरित्र निर्माण चारित्रिक शुद्धता का पाठ पढ़ाकर उन्हें भविष्य में तेजस्वी बनाता है। साथ ही छात्र-छात्राओं के जीवन में सद विचार का बीजा रोपण होता है। आगे चलकर वह एक अच्छा संस्कारवान व्यक्ति बन सकता है। अच्छे विचारों को परिवार समाज के बीच रखकर अपने दूसरों के जीवन में अच्छे संस्कार का निर्माण कर सकता है। जिससे अच्छी संस्कृति और सभ्यता की समन्वित जीवन शैली विकसित करेंगें।