- Hindi News
- लंबे समय से अनुपस्थित रहे दो शिक्षक बर्खास्त
लंबे समय से अनुपस्थित रहे दो शिक्षक बर्खास्त
डौंडी|लंबे समयसे स्कूलों में अनुपस्थित रहने वाले 2 शिक्षक पंचायत को जनपद पंचायत ने बर्खास्त कर दिया है। जनपद के सीईओ पीआर साहू ने बताया कि प्राइमरी स्कूल पंडेल में पदस्थ पायल अग्रवाल जुलाई 2011 से बालक प्राथमिक शाला घोटिया के बसंत कुमार बेलोदिया 19 जुलाई 2012 से लगातार अनुपस्थित थे। जनपद पंचायत ने 3 बार उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है। लेकिन इन दोनों शिक्षकों ने जवाब नहीं दिया। इस वजह से सामान्य समिति की बैठक में बर्खास्त करने का निर्णय लेकर पद से अलग कर दिया गया है।