- Hindi News
- वन प्रबंधन के विकास के लिए दिया प्रशिक्षण
वन प्रबंधन के विकास के लिए दिया प्रशिक्षण
संयुक्तवन प्रबंधन सुदृढ़ीकरण विकास के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को जैन भवन में समापन हुआ। लेखा संधारण बही खाता प्रविष्ठ के लिए जैन कोचर एण्ड कंपनी, सामाजिक कार्यकर्ता नेहा सेमुअल ने रोजगार मूलक कार्यो पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने वन औषधी बेल, छाल, पंचामृत, भोईनीम, मूसली, महुआं को किस समय एकत्र कर उसे सुखाने भंडारण करने की विधि बताई।
उन्होंने बताया कि भारत विश्व में 14वें नबंर के औषधीयुक्त देश है। समिति औषधी की भी खेती कर सकते हैं। इसके लिए विभाग से संपर्क करने पर आवश्यक जानकारी भी दी जाती है। उत्पादन के बाद विभाग समितियां एकत्र किए गए वन औषधियों को खरीदेगा। इसके अलावा वर्मी कम्पोट, रोपणी तकनिकी और बांस क्षेत्र के वनो का फिल्डविजिट कराया गया। प्रशिक्षण में रेज आफिसर जेएल गोयल, डिप्टीरेन्जर आरएस सिंघारे, बीआर प्रजापति, टीआर चंद्राकर, टीके सोनवानी, बीटगार्ड खेमचंद साहू, एसके चंद्राकर, तुलसी राम पिस्दा, अजीत बढई, शोभित राम सिन्हा समेत नर्रालगुडा, बेलरगोंदी, मरकाटोला, इमलीपारा, ढोरीठेमा, चिहरो, आमाडुला, रंजोलीडीह, भर्रीटोला, भूरकाभाट, बिटेझर, छिदगांव, पुसवाडा, जबकसा, मगरदाह, मरदेल, साल्हे, तुमडीसुर आदि गांवों के समिति पदाधिकारी मौजूद थे।
जैन भवन में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण लेते वन समिति के पदाधिकारी।
प्रशिक्षण देतीं मास्टर ट्रेनर