पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 दिन में गिरफ्तार हुए 31 मवेशी तस्कर

16 दिन में गिरफ्तार हुए 31 मवेशी तस्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|पशु तस्करीकी बढ़ती वारदातों को देखते हुए एसपी एएम जूरी के निर्देश पर एएसपी गायत्री सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच एवं बालोद थाना की संयुक्त टीम लगातार पशु तस्करी करने वालों और उनकी मदद करने वालों के विरूद्ध अभियान चला रही है। ज्ञात हो कि जिले में बढ़ रही मवेशी तस्करी को देखते हुए दैनिक भास्कर ने एक सितंबर के अंक में “बंद नहीं हो रही मवेशी तस्करी, कोचिए सक्रिय” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद एसपी एएम जूरी ने सभी ब्लाकों के थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर मवेशी तस्करों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

एसपी एएम जूरी ने बताया कि जिले में अब मवेशी तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम प्लान बनाकर रोजाना दिन और रात में सर्चिंग कर रही है। रात में सर्चिंग करने पर सफलता भी मिल रही हैं। एएसपी श्रीमती सिंह ने बताया कि लगातार रात्रि गश्त के बाद से अब तक 16 दिनों में 31 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पशु तस्करी में लिप्त कृपाराम साहू ग्राम पड़कीभाट, थान सिंह ग्राम पोंडी एवं भागवत राम मरार, जीवराखन हल्बा, माहंगूराम साहू, रामधन धनकर ग्राम खैरीडीह थाना डौंडीलोहारा को कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही ग्राम खुर्सीपार के प्रकाश सोनकर, संतोष सोनकर, जितेन्द्र सोनकर, योगेश धनाजी, भुवन सोनकर तथा ग्राम करहीभदर के सपत कुमार बंजारे करगाडीह, संतोष यदु धमतरी, चिंताराम ढीमर उतई, महेश पारधी ग्राम सोरम, प्रेमचंद टंडन मटिया, इजाज खान, इमरान खान, शेख महफूज जिला बालाघाट, करण पनिका जिला नवरंगपुर उड़ीसा, भगवान मांगली, संजीव टाकरी जिला नवरंगपुर, जगतराम साहू कांडे बालोद को प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।