भवन के लिए मांगा पैसा
डौंडी|पेंशनर समाजतहसील ईकाई डौंडी के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण के लिए विधायक अनिला भेंडिया से पैसे की मांग की। अध्यक्ष खिलावन सिंह धुर्वे, उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोनू राम चुरेन्द्र, धनराज सिह मरकाम ने बताया कि नगर पंचायत से पेंशनर भवन निर्माण के लिए शासकीय खसरा नंबर 1051 में रकबा को भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने 19 जून की बैठक में प्रस्ताव पारित हो गया है। इसलिए भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से पैसा जारी किया जाए।