- Hindi News
- नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन
नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन
जिलानवीन शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में डौंडी बीईओ राजेन्द्र सिंह राठौर से मिलकर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने मांग किया है कि ब्लाक के सभी शिक्षक पंचायत संवर्ग का वेतन आबंटन होने पर माह के पांच तारीख तक भुगतान किया जाए। परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षक को वेतन वृद्धि का एरियर्स राशि दिया जाए। साथ ही सात साल पूरा कर चुके शिक्षकों को समयमान वेतनमान दिया जाए। अंशदायी पेंशन योजना शुरू किया जाए। सेवा पुस्तिका का संधारण किया जाए।
ब्लाक में परामर्शदात्री समिति का गठन किया जाए। गैंदलाल साहू को डौंडीलोहारा कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं दुर्योधन मृणाल सोरी को डौंडी ब्लाक में संवर्ग की समस्याओं का निराकरण के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस अवसर पर संगठन सचिव अश्वनी देशमुख, रामकुमार सिन्हा, विकास लावत्रे, वेदप्रकाश साहू, लोकेश साहू, रोशन मंसुरे, जयप्रकाश साहू, मिथलेश साहू, आरके सिन्हा उपस्थित थे।