छात्र के मॉडल का चयन
डौंडी|इंस्पायर अवार्डके तहत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कुआगोंदी के छात्र के विज्ञान चलित मॉडल जल संसाधन विभिन्न उपक्रम का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी दिल्ली के लिए हुआ है। छात्र जितेन्द्र कुमार पिता देवेन्द्र लाल कक्षा नवमीं ने व्याख्याता पंचायत बीएल कृपाल के मार्गदर्शन में इस मॉडल का प्रदर्शन किया। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मॉडल चयन होने पर प्राचार्य एसबीडी साहू, शिक्षक डीआर साहू, आर साहू, एमके खरे, आरएल ठाकुर, एसआर प्रमेन, आरके दर्रो, टी बंजारे डीएल कलिहारी ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।