- Hindi News
- अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को लेकर शुरू हुई जोड़ तोड़
अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को लेकर शुरू हुई जोड़-तोड़
नपंमें निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद आदिवासी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित होने से भाजपा कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।
नपं के प्रथम आम चुनाव में भाजपा के जागेश्वर तारम अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। दूसरे कार्यकाल के लिए कांग्रेस की कुलेश्वरी चौरका को बहुमत मिला था। नपं गठन के बाद अब तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव होना है। इसमें दोनों पार्टियां कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। डौंडी की राजनीति के तीसरे बिन्दू छत्तीसगढ मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता अभी पत्ता नहीं खोले हैं। भाजपा कांग्रेस संगठन के पास अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए दावेदारों की लंबी सूची है। कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर जोर अजमाइश भी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा के पास अध्यक्ष प्रत्याशियों में छह नाम प्रमुख रूप से सामने रहे हैं। इसमें जेब सिंह चुरेन्द्र सोसायटी वाला, सोमेश प्रभाकर सोरी, डौंडी हल्बा समाज के प्रमुख धनसिंग रावटे, वार्ड पार्षद यदुनंदन देवहारी, वर्तमान अध्यक्ष नीतू धुर्वे, पूर्व अध्यक्ष जागेश्वर तारम हैं। दिसबंर में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियो में वार्ड 15 के भीखम भंडारी, कांग्रेस महासचिव खिलेन्द्र भुआर्य, पूर्व पार्षद रामकुमार चौरका, पार्षद बिन्दू ठाकुर, गैदलाल मानकर, ज्ञानचंद रावटे प्रमुख हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में अध्यक्ष नीतू धुर्वे भाजपा की है। जो कि कांग्रेस की अध्यक्ष कुलेश्वरी चौरका पर चुनाव आयोग द्वारा आयोग्य घोषित करने के बाद बनी है।
आज करेंगे रायशुमारी
ब्लॉककांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश चुरेंद्र नगरीय निकाय चुनाव की असली गर्माहट वार्ड आरक्षण के बाद शुरू होगा। संगठन में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं आए हैं। सोमवार को प्रदेश के पर्यवेक्षक जिला मुख्यालय बालोद रहे हैं। वहां पर पार्टी के प्रमुख लोगों की बैठक लेकर रायसुमारी करेंगे।