पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र में बारिश से झड़ सकते हैं धान के फूल

क्षेत्र में बारिश से झड़ सकते हैं धान के फूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण हरूना धान की फसल ले रहे किसानों की चिता बढ़ गई है। क्योंकि क्षेत्र के 25 फीसदी अर्ली प्रजाति के धान में बालियां निकल गई है। धान के लिए बारिश नुकसान दायक होगा।

शुक्रवार रात से रविवार दोपहर तक डौंडी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। ग्राम सल्हाईटोला के किसान बिसौहा राम सोनकुवर, द्वारका ठाकुर, कोमल सिह भंडारी, अमर सिंह, गणेश दास, शंभू दयाल, झुमुक लाल भंडारी ने कहा कि वे अपने खेतों में आईआर 64, आईआर 36, पूर्णिमा, महामाया, 1010 की फसल ले रहे हैं। धान में बालियां गई है। बारिश होती रही तो बालियों से फूल झड़ जाएंगे। ऐसे में धान में दूध नहीं भरने से बदरा हो सकता है। इससे किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है। डौंडी के किसान बांबी मथाई, शेखर यादव, बलीराम धनकर, मंगल तारम, अशोक पिस्दा, गुजरा के किसान राजेश चुरेन्द्र, छिदगांव के रामकुमार यादव, कन्हैया कुरपाल, गोविन्द राम कुरपाल, मनोहर साहू ने कहा कि कुछ धान की बालियां निकलने की स्थिति में है। पानी गिरने से सिर्फ नुकसान होगा। लेट वेरायटी के धान में भी पानी की आवश्यकता 15 दिन तक नहीं है।

डौंडी क्षेत्र में हो रही बारिश से धान की बालियां को नुकसान हो सकता है।