- Hindi News
- अनुशासन में रहकर करें दायित्व का निर्वहन : भेंडिया
अनुशासन में रहकर करें दायित्व का निर्वहन : भेंडिया
शासकीयकंगला मांझी कॉलेज में सोमवार को नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेंडिया ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को सामने लाने के लिए यहां के छात्रों ने प्रतिनिधियों को जो दायित्व सौपा है उसकी ईमानदारीपूर्वक निर्वाहन अनुशासान में रह कर करें। साथ ही कॉलेज के विकास के लिए प्राचार्य प्राध्यापक से भी विचार-विमर्श करे। उन्होंने कॉलेज परिसर में पेयजल की व्यवस्था करने की घोषणा की। कॉलेज के लिए चौकीदार और स्वीपर पद की स्वीकृति पोस्ट ग्रेजुएट की कक्षा शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत कामता के सरपंच धनसिंह नायक ने मनरेगा से खेल मैदान समतली करण कराने का आश्वासन दिया। समारोह में अध्यक्ष सौरभ यादव, उपाध्यक्ष योगश बर्सेल, सचिव सुषमा सिन्हा, सह सचिव खेमराज सहित 8 कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य आरके ठाकुर ने कहा कि शासकीय कंगलामांझी महाविद्यालय डौंडी की स्थापना 2006 में हुई। महाविद्यालय में कला, वाणिज्य विज्ञान संकाय संचालित है। इस सत्र में 250 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। आदिवासी एवं वंनाचल क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद यह कॉलेज कई समस्याओं से घिरा हुआ है। संसाधनों की कमी है। यहां कला संकाय में तीन अनिवार्य विषय होने से छात्र-छात्राओं को विषय चयन का अवसर प्राप्त नहीं है। शासन स्तर पर और विषय शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है। यहां अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्नातक करने के बाद स्नाताकोत्तर की कक्षाएं अध्ययन करने के लिए बालोद या दुर्ग जाना पड़ता है। इसी कॉलेज में स्नातकोत्तर की कक्षाए शुरू हो जाने से छात्र-छात्राओं को इसका लाभ प्राप्त होगा। इसलिए अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र वनस्पति शास्त्र, राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की कार्रवाई की जाए। छात्रों के लिए पीने की पानी की सुविधा नहीं होने से बहुत ही परेशानी का सामना करना पड रहा है। विधायक निधि से कालेज में बोर का कार्य हो जाता तो छात्र-छात्राओं को पानी की सुविधा प्राप्त हो सकेगा। छात्रो को अध्ययन-अध्यापन के साथ साथ खेल कुद में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर के लिए खेल मैदान की आवश्यकता है। चौकीदार एंव स्वीपर का पद स्वीकृत नहीं होने से कॉलेज प्रांगण में साफ सफाई नही हो पा रहा है। संचालन फिलिप्स मैडम आभार छात्र स