- Hindi News
- किचन शेड शौचालयों को जल्द पूरा करने के निर्देश
किचन शेड शौचालयों को जल्द पूरा करने के निर्देश
सोमवारको डौंडी की जनपद सभागार की मासिक बैठक में उपस्थित सरपंच सचिवों को सीईओ पीआर साहू ने 2 साल पुराने कीचन शेड और शौचालयों का निर्माण को अतिशीघ्र पूरा करने कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों के लिए स्वीकृत शत प्रतिशत रैंप का निमार्ण मूलभूत 13वें वित्त आयोग के कार्यो का प्राकलन तैयार करें।
50 हजार से अधिक के कार्यो का तकनीकी स्वीकृत कराने के लिए सचिवों से कहा इस साल हुई ग्राम सभा की विवरण जमा करें। आर्दश ग्राम पंचायत योजना के तहत चयनित 10 पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराएं। पंचायत में उपलब्ध साधन का समुचित उपयोग करने का निर्देश। पंचायत की लेखा नियम का पालन करते हुए सभी करारोपण अधिकारी से नियमित पंचायतों के अभिलेखों का निरीक्षण करने को कहा। बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 5 सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के तहत शिक्षित युवक, युवतियों को प्राथमिकता देकर कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार के साथ प्रत्येक पंचायत से 20 युवाओं का विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए सूची आवेदन 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करने कहा गया। आम आदमी बीमा की जानकारी देते हुए सरंपच सचिवों को बीमित परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के प्रस्ताव संस्था प्रमुख के माध्यम से 7 दिन में प्रस्तुत करने का जनपद सशक्तिकरण के तहत जनपद स्तर पर उपलब्ध राश से ग्राम पंचायतों में विद्युतकरण आंतरिक विद्युतीकरण के निर्देश के साथ पंचायत प्रतिनिधिय पर बकाया राशि की वसूली सूची गावों के सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी पंचायत निरीक्षक केआर चिंडा, करा रोपण अधिकारी धनुष राम शार्वा, बंसत शर्मा, केएल जामदार, सीएस कोमा, सरपंच दिनेश नेताम, बनवाली चिराम, बंधु राम टेकाम, अमरसिंह कौर, देवसिंग ठाकुर, रेणुका ठाकुर, निरा बाई राणा, सचिव चंद्रिका रावटे, सुनीता तारम, चुन्नू लाल ठाकुर, केवलराम नेताम आदि लोग थे।
जनपद पंचायत डौंडी में सोमवार को मासिक बैठक में उपस्थित सरपंच-सचिव।