पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों पर बाजार रेट से डेढ़ गुना अधिक में सामान खरीदने दबाव

सरपंचों पर बाजार रेट से डेढ़ गुना अधिक में सामान खरीदने दबाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ताल

छत्तीसगढ़पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रायपुर की जिला स्तरीय (सामग्री माल क्रय) समिति ने भवन निर्माण से संबंधित सामग्री का रेट बाजार से करीब डेढ़ से दो गुना अधिक तय किया है तथा सरपंचों सचिवों को उल्लेखित ठेकेदारों से ही सामान खरीदने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक बालोद में जिले में करीब 40 करोड़ के काम स्वीकृत हुए हैं।

इस आदेश के तहत यदि सामान खरीदा जाए तो जिले के ग्राम पंचायतों को करीब 25 करोड़ रुपए अधिक भुगतान करना पड़ेगा। यही वजह है कि सरपंचों सचिवों ने इस आदेश का विरोध करना शुरू कर दिया है तथा बाजार से डेढ़ से दो गुना अधिक रेट पर लिस्टेड ठेकेदारों से सामान खरीदने से इंकार कर दिया है।

नगरीयचुनाव की घोषणा के बाद भी बना रहे दबाव : नगरीयनिकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद लिस्टेड ठेकेदारों ने सरपंचों सचिवों पर सामाग्री खरीदने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है ताकि अधिक से अधिक माल खपाया जा सके। रायपुर के आदेश को जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सीईओ चंद्रशेखर वर्मा ने पत्र क्रमांक 1940 /निर्माण/ जपं/ 2014-15 दिनांक- 20/11/14 के तहत सरपंच सचिव को फारवर्ड किया है।

इस आदेश के तहत लिस्टेड ठेकेदार बालोद जिले के सभी 354 ग्राम पंचायतों में माल सप्लाई करने के लिए दबाव बना रहे हैं। लिस्टेड ठेकेदारों में तोरण लाल चंद्राकर कचांदुर, चंद्राकर ट्रेडर्स सिकोसा, राजेश कुमार मंत्री बालोद, अनिल कुमार साहू मड़ियापार, धमतरी सीमेंट एजेंसी धमतरी के नाम हैं। 25 सामग्री के लिए तोरण लाल चंद्राकर कचांदुर चंद्राकर ट्रेडर्स सिकोसा के 11-11 सामान की सप्लाई करने का आदेश मिला है। बाजार से रेट अधिका होने की बात सप्लायर स्वीकारते हैं।

हमने टेंडर भर कर रेट हासिल किया है,ै उसी रेट पर ही पंचायतों को सामग्री खरीदने के लिए कहा जा रहा है। किसी पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है। बाजार से रेट अधिक है पर हमें टेंडर मिला है।\\\'\\\' तोरणलाल चंद्राकर, सप्लायर

शासन से प्राप्त आदेश का पालन करते पंचायतों को लिखा गया है। आरईएस से सामग्री सप्लाई रेट तय की गई है। ठेकेदारों को लिस्टेड किया गया है। रेट के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं क्योंकि रेट शासन ने तय की है।\\\'\\\' चंद्रशेखरवर्मा सीईओडौंडीलोहारा

राशि आहरण पर रोक

पंचायतचुनाव के पहले निर्माण कार्यों के मूल्यांकन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। सीईओ की अनुमति क