दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से
नगरीयनिकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 10 दिसंबर को नगर पालिका बालोद, नगर पंचायत गुरूर, अर्जुन्दा, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही के लिए अभ्यर्थी नामांकन दाखिल करेंगे। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। जिसके तहत नामांकन फॉर्म 8 से 15 दिसंबर तक लिए जा रहे हैं। 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं द्वितीय चरण के चुनाव के लिए सूचना का प्रकाशन बुधवार 10 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। नामांकन फार्म 10 से 17 दिसंबर दोपहर तीन बजे तक जमा किया जा सकता है। फार्म की जांच 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है। चुनाव चिन्हों का आबंटन भी इसी दिन शाम तक हो जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह तक प्रचार का दौर चलेगा। वहीं 31 दिसंबर को सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान होगा।
17दिसंबर तक हो जाएगी नामों की घोषणा : भलेही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। लेकिन जिले में अभी तक सही ढंग से चुनावी माहौल गरमाया नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र बालोद में 31 दिसंबर को चुनाव होना है। मतदान को 20 दिन बचे हैं। बालोद नगर पालिका में द्वितीय चरण के तहत चुनाव होना है। हालांकि प्रदेश के नेताओं की नजर इस क्षेत्र में लगी है। लेकिन प्रत्याशी घोषणा के बाद ही चुनावी रंग चढ़ेगा।
यहां से मिलेगा नामांकन फॉर्म
अध्यक्षपद के फॉर्म कलेक्टर न्यायालय के कक्ष क्रमांक एक से मिलेगा। वार्ड- एक से दस तक का फॉर्म न्यायालय अपर कलेक्टर के कक्ष पांच में प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड ग्यारह से बीस तक जिला कार्यालय के कक्ष सात में प्राप्त किए जाएंगे। सबके लिए प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
वार्डों में बैठकों का दौर शुरू
पालिकाचुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन का काम अंतिम चरण पर है। अध्यक्ष पद के लिए खींचतान है तो पार्षद पदों के लिए भी मारामारी की स्थिति है। भाजपा कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्षदों पर गंभीरता बरत रहे हैं।
आज से दूसरे चरण के लिए नामांकन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
सामान्य मुक्त के लिए अनारक्षित
इस बार बालोद नगर पालिका सामान्य मुक्त होने की वजह से दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। लंबी लाइन के चलते पार्टी फैसला नहीं कर पा रही है। टिकट पाने के ल