- Hindi News
- बाड़ी में फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव
बाड़ी में फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव
देवरीबंगला|ग्राम कोसमीनिवासी सुखित राम ढाले (55) का शव उसके घर की बाड़ी में फांसी पर लटका मिला। डौंडीलोहारा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव काे पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सुबह परिजनों ने उठते ही उसे फांसी पर लटके देखा। इसके बाद परिजनों ने कोटवार के माध्यम से थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।