- Hindi News
- डौंडी में पार्षद के लिए एक नामांकन दाखिल
डौंडी में पार्षद के लिए एक नामांकन दाखिल
नगरपंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 1 और पार्षद पद के लिए 8 लोगों ने फॉर्म खरीदे। वहीं वार्ड-3 पार्षद पद के लिए ममता जैन ने नाम निर्देशन फॉर्म मंगलवार को जमा किया।
रिटनिंग आफिसर अरूण कुमार सोनकर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार चौरका, पार्षद पद वार्ड 13 से बली राम धनकर, माधवन डोंगरे, वार्ड 12 देवली बाई धनकर, वार्ड 7 सिया राम भुआर्य, वार्ड 11 गोपाल सिंह उईके, वार्ड 10 सुनहेर सिंह काेसमा, वार्ड 1 से अघनू राम तारम, लैनू राम रावटे ने फॉर्म खरीदा है। क्षेत्र में आर्दश आचार सहिता लागू हो गया है। लेकिन जहां से नियम पालन करने के निर्देश प्रत्याशियों को दिए जा रहे हैं। उसी कार्यालय प्रागंण में पूर्व जनप्रतिनिधियों का नाम खुले आम परीलिक्षित हो रहा है। यहां पर आने जाने वाले सभी अफसर-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों की नजर पड़ रही है।
यह शिलालेख तहसील कार्यालय लोकार्पण के समय लगाया गया है। आम तौर पर इससे पूर्व के चुनाव में इस तरह की पत्थरों अौर शिलालेखों को कागज चस्पा कर ढंक दिए जाते रहे हैं।