पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डौंडी केंद्र में रोज पहुंच रहा तीन हजार कट्‌टा धान

डौंडी केंद्र में रोज पहुंच रहा तीन हजार कट्‌टा धान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके धान खरीदी केंद्रों में आवक बढ़ गया है। डौंडी केंद्र में रोज 3 हजार कट्टा धान पहुंच रहा है। कुआगोंदी, भर्रीटोला, घोटिया, मंगलतराई, आमाडुला और गुदुम में भी धान बेचने किसान पहुंच रहे हैं। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डौंडी के प्रबंधक बीएल ठाकुर ने बताया कि उपमंडी प्रागंण में खरीदी की जा रही है। जहां रोज 3 हजार कट्टा धान अा रहा है।

एक दिन में एक किसान अपने रकबा के अनुसार 300 कट्टा धान बेच सकता है। उससे अधिक की ब्रिकी दूसरे दिन कर सकेंगे। अब तक डौंडी में मोटा 491 क्विंटल 60 किलो, पतला 3452 क्विंटल 80 किलो, सरना 138 क्विंटल 80 किलो, कुल 4083 क्विंटल 20 किलो कुल राशि 56 लाख 91 हजार 264 रुपए की खरीदी हो चुकी है। 17 लाख 72 हजार 523 रुपए की वसूली की गई है। 146 किसान लाभविंत हुए।

उपकेन्द्र गुदुम में मोटा 422 क्विंटल 80 किलो, पतला 641 क्विंटल 60 किलो सरना 13 क्विंटल 60 किलो कुल 1078 क्विंटल जिसकी राशि 14 लाख 91 हजार 744 रुपए के विरूद्ध में 3 लाख 3 हजार 952 रुपए वसूल किए गए हैं।। डौंडी सोसायटी क्षेत्रांतर्गत प्रति एकड़ 14 क्विंटल 80 किलो सभी किसानों से लिया जाएगा।

डौंडी के खरीदी केंद्र में मंगलवार को धान का तौल करवाता किसान।