पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साल में एक बार वेतनवृद्धि की रखी मांग‌

साल में एक बार वेतनवृद्धि की रखी मांग‌

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रमोन्नतिवेतनमान के आदेश पर रोक लगाने, वेतन देयक पर सरपंच से हस्ताक्षर कराने के आदेश जारी करने, साल में 1 बार वेतन वृद्धि करने सहित अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ ब्लॉक ईकाई डौंडी ने मंगलवार को बीईओ ठाकुर आरएस राठौर और तहसीलदार अरूण कुमार सोनकर को ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल तारम, उपाध्यक्ष अनूप राम ठाकुर, लक्ष्मी नारायण बंजारे, सचिव गजेन्द्र रावटे, जीवन लाल साहू, योगेश्वर कुमार ठाकुर ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार शिक्षाकर्मी पैरा शिक्षक का शासकीय शिक्षक पद संविलियन, परिवीक्षा अवधि पूर्ण होते ही शिक्षक समतुल्य पुनरीक्षित वेतन मान 14 नबंवर को रद्द किया गया। क्रमोन्नति आदेश पूर्ववत, समयमान वेतनमान के अधार पर शिक्षक समतुल्य वेतनमान निर्धारण, पात्र शिक्षकर्मियों को पद्दोन्नति से उच्च संवर्ग का वेतन देने आवास चिकित्सा गतिरोध आदिवासी क्षेत्र का विशेष भत्ता, अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षक संवर्ग को ग्रेजवेटी समूह बीमा चिकित्सा क्षति पूर्ति के देयक को निर्धारित करने की मांग की गई। मौके पर गुलाब भारद्वाज, गौतम मानकर, संजय ठाकुर, सेाहन सिंह मरकाम, कुमारी निलम शिवहरे आदि मौजूद थे।

मंगलवार को बीईओ को मांगों का ज्ञापन सौंपते शिक्षाकर्मी।