पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सरपंच को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार विरोध में निकले 62 ग्रामीणों को भेजा जेल

पूर्व सरपंच को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार विरोध में निकले 62 ग्रामीणों को भेजा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को ग्रामीण मुर्गी फॉर्म बंद करवाने चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर सुबह 11 बजे चक्काजाम करने वाले थे, उसके पहले ही ग्राम राखीजोबा के पूर्व सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भास्करन्यूज|देवकर

पुलिसने सोमवार को सुबह 5 बजे ग्राम राखीजोबा के पूर्व सरपंच प्रकाश चौबे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अपने मुखिया की गिरफ्तारी की खबर लगते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों की भीड़ पुलिस का घेराव धरना प्रदर्शन करने देवकर पुलिस चौकी के लिए निकल पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों को बीच रास्ते में रोक दिया। देवकर राखी के बीच मुख्य सड़क पर चार घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। आंदोलनकारी भागते रहे, उसे पकड़ने पुलिस भी पीछे-पीछे भागती रही। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। सुबह 7 से 11 बजे तक माहौल गरमाया रहा।

तीन घंटे के बाद आंदोलनकारी धरना-प्रदर्शन चक्काजाम के लिए देवकर की ओर कूच करने लगे। इस बीच महिला पुलिस, पुलिस के आला अफसरों, पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की छिनाझपटी भी हुई और एक-दूसरे के पीछे दौड़ते रहे। पुलिस एक-एक पुरुष आंदोलनकारी को पकड़कर गाड़ी में बैठा कर थाने ले आई। इससे महिलाओं में आक्रोश है। पुलिस ने 62 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत बेमेतरा उपजेल भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस चौकी देवकर से ग्राम राखी तक जगह-जगह पुलिस के जवान मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व सरपंच प्रकाश चौबे के खिलाफ धारा 456, 354 के तहत जुर्म दर्ज है। मौके पर एडिशन एसपी ज्योति सिंह, एसडीओपी आरएल द्विवेदी, यातायात प्रभारी सुनिता यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी डीडी कोशले, एसडीएम बेमेतरा राजपूत, समेत कई थाना क्षेत्रों के एसडीओपी पुलिस बल मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना था कि सुबह 5 बजे उनके मुखिया प्रकाश चौबे को क्यों किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरी सच्चाई सामने लाए। जब प्रशासन राखी के सरपंच रंजीत ध्रुर्वे को मुर्गी फार्म मामले में पदमुक्त कर दिया है तो मुर्गी फार्म के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण प्रकाश चौबे को तत्काल रिहा करने मुर्गी फार्म को बंद करने की मांग कर रहे थे।

ग्राम