- Hindi News
- तौलक हमाल संघ ने की प्राथमिकता देने की मांग
तौलक हमाल संघ ने की प्राथमिकता देने की मांग
बालोद|जिला तौलकहमाल संघ के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों पर तौलक हमाल श्रमिक सहकारी समिति गुंडरदेही, बालोद, गुरूर एवं डौंडीलोहारा को प्राथमिकता एवं काम देने की मांग की है।
समिति के विपिन कुमार, बिसेलाल साहू, भीष्म, बालमुकुंद प्रजापति, तामेश्वर साहू ने बताया कि जिले में तौलक हमाल समिति के मजदूरों को काम की गारंटी एवं वाजिब दाम दिलाने के उद्देश्य के लिए तौलक हमाल श्रमिक सहकारी समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य पूर्व में नियमित रूप से हमाली करते रहे है एवं कार्य करने का अनुभव भी है। पदाधिकारियों ने बताया कि 15 दिसंबर 2012 को हमाल संघ एटक के पदाधिकारियों के साथ केन्द्रीय सहकारी बैंक बालोद में समिति प्रबंधक, अध्यक्ष से समझौता किया गया था। जिसमें पंजीकृत हमालों को काम दिया जाएगा। समझौता के तहत हमालों का तौलक हमाल श्रमिक सहकारी समिति का गठन किया गया। लेकिन समिति के सदस्यों को लाभ नहीं मिल रहा है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं संचालक मंडल द्वारा समितियों की अनदेखी किया जा रहा है। जिससे मजदूरों को बेरोजगारी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।