पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक कर लिया हड़ताल का निर्णय

बैठक कर लिया हड़ताल का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारसूत्री मांग को लेकर प्रदेश पंचायत सचिव संघ की 11 फरवरी से अनिश्चितकालिन हड़ताल में ब्लॉक के सचिव भी शामिल होंगे। इस संबंध में सोमवार को जनपद सभागार में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी राम आर्य ने बताया कि 1 दिसंबर 2014 को राजधानी में रैली निकालकर अपनी मांगाें के बारे में प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कराया गया था। लेकिन अब तक उनके हितों के बारे में शासन ने काेई निर्णय नहीं लिया। इसलिए प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 11 फरवरी से हड़ताल पर जा रहे हैं। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष उमेंद सिंह गायकवाड़, शोभित राम हिरवानी, खिलावन मािनकपुरी, बहुरसिंह कोठारी, सुनीता तारम, चंद्रिका रावटे, यशवंत नेताम, कुशल सिंह बद्येल, सुखीत राम भुआर्य, यादव राम कुमेटी आदि मौजूद थे।

जनपद सभागार में बैठक में मौजूद ब्लॉक के पंचायत सचिव।