पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामायण में मोहला नेवारीखुर्द अव्वल

रामायण में मोहला नेवारीखुर्द अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|ग्राम तरौदमें तीन दिवसीय रामायण प्रतियोगिता हुई। जिसमें जिले के 24 मंडलियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम शिव निकेतन नेवारीखुर्द, द्वितीय गुरू कृपा बाल संस्कार बेलमांड, तृतीय मीत मानस मंडली फिरतूटोला राजनांदगांव, चतुर्थ नव ज्योति मानस प्रचार समिति पोटियाडीह धमतरी, पंचम पुरस्कार सुरताल मानस परिवार जुनवानी गरियाबंद की मंडली ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम प्रज्ञा महिला मानस मंडली मोहला मानपुर, द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर बालिका मानस मंडली मड़ईभाठा धमतरी, तृतीय तारकेश्वरनाथ बालिका मानस मंडली अभनपुर, चतुर्थ सर्वोदय महिला मानस मंडली हसदा गुरूर, पंचम जस सरस्वती महिला मानस मंडली हीरापुर एवं षष्ठम नवदीप महिला मानस मंडली कसही डौंडीलोहारा रही। प्रतियोगिता में मानस आयोजन समिति के अध्यक्ष सीबी साहू, सखनलाल यादव, कुमार निषाद, भारत साहू, खोरबाहरा देवांगन, मृत्युंजय यादव, हेमंत साहू, पूरन चुरेन्द्र, नीलकंठ गांवरे, एमएल यादव, इराधो साहू, द्वारिका चंद्राकर, देवल, जगतू, कोमल, लक्ष्मीनारायण रावटे, बीआर बेल्सर, पीएस कोलियारे का सहयोग रहा।

ग्राम तरौद में रामायण सुनने के लिए जुटी महिलाओं की भीड़।