- Hindi News
- सम्मेलन में 15 मंडलियों ने दी मानस गान की प्रस्तुति
सम्मेलन में 15 मंडलियों ने दी मानस गान की प्रस्तुति
डौंडीलोहारा|जय मांदंतेश्वरी समिति के तत्वावधान में ग्राम संबलपुर में श्रीराम चरित मानस गान सम्मेलन का समापन रविवार शाम को हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में 15 मंडलियों ने प्रस्तुति दी। मंडलियों ने श्रीराम भगवान की गौरव गाथा का वर्णन किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेंडिया ने मानस गान सम्मेलन की सराहना की। अध्यक्षता सरपंच उर्वशी निरोटी ने की। विशेष अतिथि मूल सिंग उर्वशा, देवलाल पटेल, डीआर प्रजापति, प्रेमलाल गायकवाड़ थे। मौके पर एनआर गंगबोईर, जीएस उर्वशा, केपी तिवारी, कमल नारायण तिवारी, दिनेश्वर मिश्रा अादि मौजूद थे। संचालन छोटू साह आभार प्रदर्शन वीरेंद्र अजनबी ने किया। रात में राधा कृष्ण लोककला नाचा पार्टी दुरैबंजारी वालों का कार्यक्रम हुअा।