पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने लगाया स्नेह शिविर

कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने लगाया स्नेह शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग डौंडी फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत सोमवार को सुरडोंगर सेक्टर के कुआगोंदी कलस्टर ग्राम में स्नेह शिविर लगाया गया। जिसके कलस्टर क्षेत्र के आगनबाड़ी के भेमिका, प्रीतानि, लवन्या, जासमिन, प्रेरणा, रितिका सहित 20 कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को 10 रुपए 40 पैसे प्रतिदिन की दर से दूध, अंडा, सेव, पापडी, नारियल, लड्डू आदि 12 दिन तक लगातार देकर सुपोषित की श्रेणी में लाया जाएगा।

इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर सत्यवती चंद्राकर ने पालकों को खान-पान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने बच्चों को प्रतिदिनि आगनबाड़ी केंद्र भेजकर शासन की योजना का लाभ उठाने कहा। उन्होंने पालकों से कहा कि विभागीय कर्मचारियों से योजना की जानकारी जरूर लेते रहे। कार्यक्रम में सरपंच बिंदिया तारम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता क्षत्रिय, खिलेश्वरी यदु, तरूणी पटेल, सहायिका रेशम मिश्रा, रहमित बाई आदि मौजूद थे।