पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन के लिए 5 लाख घोषित

भवन के लिए 5 लाख घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलादेवांगन समाज के तत्वाधान में जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डौंडीलोहारा विधायक प्रतिनिधी हस्तीमल जैन ने विधायक की अनुशंसा पर देवांगन सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख की घोषणा की।

अध्यक्षता कर रहे जिला देवांगन समाज अध्यक्ष गिरधर देवांगन ने समाज की एकता पर जोर दिया। विशेष अतिथि डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली, प्रदेश कल्याण देवांगन समाज उपाध्यक्ष मनराखन देवांगन, सदस्य जागेश्वर देवांगन, पूर्व अध्यक्ष बीएल देवांगन, डौंडीलोहारा नगर पंचायत पार्षद द्वय भारती देवांगन द्वारिका देवांगन ने भी सामाजिक एकता पर प्रकाश डाला। श्री भंसाली ने कहा कि समाज के लोगों ने सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीति के क्षेत्र में जो तरक्की की है वह निश्चित ही बधाई के पात्र हैै। आज देवांगन समाज सभ्य समाज के रूप में जाने माने जाते है। मैं प्रयास करूंगा की मांग अनुसार सामुदायिक भवन के लिए जगह दिला सकूं।

जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। जहां सामाजिक बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के जनप्रतिनिधि पवन देवांगन, ईश्वरी देवांगन, योगेश देवांगन, झमित बाई, रूपा देवांगन लासाटोला जनपद सदस्य, पंचराम देवांगन कुरदी, हीना देवांगन कोरगुड़ा, पूर्णिमा देवांगन सुरसुली, रीतेश देवांगन टिकरी, अंजु देवांगन खोलझर, सखाराम देवांगन पारागांव का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला देवांगन समाज, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, ब्लाक देवांगन समाज डौंडीलोहारा, मंडल देवांगन समाज, भैंसबोड़, सुरेगांव, कोरगुड़ा, नगर देवांगन समाज तथा महिला मंडल के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

सामािजक