पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सरपंचों के हिस्से में 4 करोड़ का भुगतान

नए सरपंचों के हिस्से में 4 करोड़ का भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के बाद 11 फरवरी से नए प्रतिनिधि गांव की सत्ता संभालेंगे। नए प्रतिनिधियों के समक्ष पुराने कार्यकाल में हुए निर्माण कार्य के दौरान शेष भुगतान चुनौतीपूर्ण होगा। पुराने प्रतिनिधि को अब तक कई निर्माण कार्य की राशि नहीं मिल पाई है।

ऐसे में अब नई प्रतिनिधियों पर निर्माण कार्य की राशि को मजदूरों को आवंटित करने की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं पूर्व सरपंच प्रतिनिधियों को अब तक चिंता सता रही है कि उनके कार्यकाल के दौरान हुए निर्माण कार्य की राशि कब तक आएगी। कहीं डिफाल्टर घोषित हो जाए। चुनाव के बाद आचार संहिता हट गई है। आचार संहिता हटने के बाद गांव की सत्ता संभालने के अलावा पिछले कार्यकाल के दौरान हुए निर्माण कार्यों का भुगतान नए प्रतिनिधियों पर दारोमदार रहेगा। चार्ज देने के पहले पुराने प्रतिनिधि नए सरपंच को पुराने हिसाब के बारे में जानकारी देंगे। इसी समय मूल्यांकन के आधार पर शेष बचे राशि का जिक्र पूर्व प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।

2करोड़ 88 लाख किया जाना है भुगतान : मनरेगाके तहत कार्य किए मजदूरों को मजदूरी राशि 88 लाख एजेंसियों को सामग्री के एवज में 2 करोड़ 88 लाख रुपए का भुगतान किया जाना है। भुगतान राशि शेष होने से पंचायतों के नए सरपंच प्रतिनिधियों के समक्ष चुनौती होगा।

करोड़ों का भुगतान अटका

जिलेके मजदूरों को शासकीय योजना के तहत किए गए कार्य की मजदूरी भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। मजदूरी भुगतान नहीं हाेने से मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार की महती योजना महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों ने कार्य तो पूरा कर लिए है लेकिन कार्य के एवज में मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया है। आज भी मजदूर अपने हक के लिए पूर्व प्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। जिले के पांचों ब्लाकों में तीन करोड़ 76 लाख का भुगतान शेष है।

जिले में ब्लॉकवार मनरेगा भुगतान की स्थिति

ब्लाककुल पंचायत मजदूरी राशि सामग्री राशि

बालोद 53 21 लाख 35 लाख

गुरूर 72 18 लाख 95 लाख

गुंडरदेही 106 10 लाख 50 लाख

डौंडी 55 7.90 लाख 46.8 लाख

डौंडीलोहारा 107 29 लाख 63 लाख

कुल 393 88 लाख 3.76 लाख

^मनरेगा में भुगतान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। जैसे ही राशि आएगी। हम उसे जारी कर देंगे।” अशोकचौबे परियोजना निदेशक डीआरडीए बालोद

परेशानी