पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली गीत स्पर्धा में भावना ने मारी बाजी

रंगोली गीत स्पर्धा में भावना ने मारी बाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समावेशीशिक्षा के अंतर्गत नि:शक्त विद्यार्थियों के सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का समापन मंगलवार को बालक स्कूल में हुआ। प्रभारी प्राचार्य एनएस साहू ने बताया कि रंगोली, चित्रकला, स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय पर भाषण प्रतियोगिता हुई।

ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी, कुआगोंदी, घोटिया, भर्रीटोला एवं शासकीय हाईस्कूल बोरगांव के बच्चों ने हिस्सा लिया। रंगोली में घोटिया की भावना प्रथम, कुआगोंदी की मानकी द्वितीय, गीत में घोटिया की भावना प्रथम और स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय पर भाषण में कन्या स्कूल डौंडी की नारायणी प्रथम, कुआगोंदी की त्रिवेणी द्वितीय, चित्रकला में कुआगोंदी की मानकी प्रथम, डौंडी की नारायणी गर्वना द्वितीय रही। कार्यक्रम में व्यख्याता के एक्का, बीएल नायक, प्रवीण साव, एस देशमुख, बीके चक्रधारी, वैशाली देवागंन, आर घोष, गंगेश्वर साहू, एसके ठाकुर, खिलेश्वरी साहू, संजय कुमार पाटले, डीआर साहू भर्रीटोला का सहयोग रहा।