- Hindi News
- गो सेवा के लिए जामड़ी पाटेश्वरधाम के संत रामबालक दास का हुआ सम्मान
गो सेवा के लिए जामड़ी पाटेश्वरधाम के संत रामबालक दास का हुआ सम्मान
डौंडीलोहारा|जबलपुर (मप्र)में मंगलवार को हुए शिव महापुराण महोत्सव में छत्तीसगढ़ में 88 गोशाला संचालित करने, गोसेवा गो संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जामड़ी पाटेश्वरधाम के संत रामबालक दास का सम्मान किया गया। उन्होंने महोत्सव की शुरुआत करते हुए गो रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ गो माता की रक्षा के लिए बड़े-बड़े नारे ही नहीं लगाना है अपितु सामने आकर कुछ कर दिखाना है। पाटेश्वर सेवा संस्थान के कार्यकर्ता गौतम सिन्हा ने बताया कि संतश्री महोत्सव में कलश यात्रा नर्मदाधाम में दिव्य आरती में भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ही मप्र में भी गो आंदोलन चलाने की बात कही। समारोह में संतश्री के साथ पाटेश्वरधाम के गौतम सिन्हा, घनश्याम वर्मा भी शामिल हुए।