पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए 12 दिवसीय शिविर शुरू

कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए 12 दिवसीय शिविर शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|एकीकृत बालविकास परियोजना डौंडी प्रथम सेक्टर ने नगर में कुपोषित बच्चों काे सुपोषित करने के लिए 12 दिवसीय शिविर की शुरुआत मंगलवार से की। डौंडी कलस्टर क्षेत्र के आंगनबाड़ी के बरखा, प्रीति, टिकेश्वरदास, गाेपेश, दामिनी, हिना, दुश्यंत, दुर्गा सहित 20 कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को 10 रुपए 40 पैसे प्रतिदिन की दर से दूध, अंडा, सेव, नारियल, लड्‌डू आदि 12 दिन तक लगातार देकर सुपोषित किया जाएगा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवसीर मानकर दिव्या मानिकपुरी ने बच्चों की माताओं को खान-पान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने बच्चों को रोज आंगनबाड़ी भेजकर शासन की योजना का लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम में बच्चों की माता शिवबती, ललिता कुंवर, तुलेश्वरी, सीमा, उषा, देवकी आदि उपस्थित थी।