पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं आए सीएमओ, एनओसी के लिए भटकते रहे प्रत्याशी

नहीं आए सीएमओ, एनओसी के लिए भटकते रहे प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकायचुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन नगर पंचायत डौंडी के लिए कोई भी नाम निर्देशन फॉर्म नहीं आने से निरंक रहा। अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशी एनओसी के लिए निकाय कार्यालय में भटकते नजर आए।

रिटर्निंग ऑफिसर अरूण कुमार सोनकर ने बताया कि पहले दिन उनके कार्यालय में कोई भी व्यक्ति नाम निर्देशन फॉर्म जमा करने नहीं पहुंचा। सोमवार को साढे़ 10 बजे तहसील कार्यालय में प्रारूप के तहत निर्वाचन की सूचना और सीटों का आरक्षण प्रारूप 16 में मतदान केंद्रों का प्रकाशन किया गया है। फॉर्म लेने का कार्य भी शुरू हो गया है, जो कि 15 दिसंबर तक चलेगा। 16 दिसंबर को समीक्षा की जाएगी। 19 दिसंबर को 9 बजे तक नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 28 दिसंबर को मतदान दलों को सांस्कृतिक भवन से चुनाव सामग्री देकर रवाना किया जाएगा। 29 दिसंबर सुबह 8 से 5 बजे तक मतदाना होगा। 4 जनवरी को सुबह 9 बजे सांस्कृतिक भवन में मतगणना शुरू होगी। पश्चात परिणाम घोषित कर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात

श्रीसोनकर ने बताया कि नाम निर्देशन फॉर्म लेने के लिए पूरी तैयारी कर अपने स्टाफ के साथ बैठे हैं। व्यवस्था को शांति पूर्वक संचालित करने के लिए कार्यालय के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले लोग अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए निकाय कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन दोपहर तक सीएमओ उपस्थित नहीं होने की वजह से लोग भटकते रहे।

रिटर्निंग ऑफिसर खाली बैठे रहे, कोई नहीं आया फॉर्म खरीदने भरने।