पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षाकर्मी आज सौंपेंगे ज्ञापन धरना प्रदर्शन स्थगित

शिक्षाकर्मी आज सौंपेंगे ज्ञापन धरना-प्रदर्शन स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी|छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मीसंघ ब्लॉक ईकाई डौंडी ने 9 दिसंबर को हाेने वाले एक दिवसिय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। संकुल प्रभारी शिक्षाकर्मी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मंगलवार को दोपहर 12 बजे बीईओ को सौपेंगे। इसके बाद संघ की बैठक होगी। जिसमें ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। संघ के पदाधिकारी मोहन लाल तारम, गजेन्द्र रावटे, अशोक कुलदीप, पवन यादव, गौतम मानकर, महेन्द्र सोरी, गौतम रामटेके ने बताया कि क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश पर रोक वेतन पत्रक में सरपंच के हस्ताक्षर समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर 9 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रर्दशन मुख्यालय में किया जाना था, जिसे प्रांतीय संगठन के निर्देशन के बाद स्थगित किया गया है। सभी शिक्षाकर्मी इस दिन स्कूल में उपस्थित रहेंगे।